सोना-चांदी की चमक पड़ी फीकी: ऑलटाइम हाई से धड़ाम गिरी कीमतें, जानें क्यों मची है बाजार में खलबली
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कीमती धातुओं के लुढ़कने और निवेशकों की मुनाफावसूली ने घरेलू सर्राफा बाजार के समीकरण बदल दिए हैं।
पिछले कई दिनों से आसमान छू रही सोना-चांदी की कीमतों में अचानक जोरदार गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार के कारोबारी सत्र में बाजार का रुख बदला-बदला नजर आया और दोनों कीमती धातुओं में बड़ी बिकवाली देखी जा रही है। अगर ऑलटाइम हाई से तुलना करें तो खबर लिखे जाने तक सोना अपने उच्चतम स्तर से करीब 26,000 रुपये टूटकर 1,67,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, चांदी की बात करें तो यह करीब 80,000 रुपये तक लुढ़ककर 3,39,910 के भाव पर आ गई है।
दोपहर 3.10 बजे MCX पर सोना-चांदी का हाल:
कीमतों में इस गिरावट की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं के दाम कम होना है। बाजार के जानकार इस स्थिति को ‘मुनाफावसूली’ के रूप में देख रहे हैं। वैश्विक स्तर पर बढ़ती अस्थिरता और अमेरिकी राष्ट्रपति के टैरिफ संबंधी फैसलों के बीच, बीते एक साल में सोने ने निवेशकों को 80 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दिया है। वहीं, इसी अवधि के दौरान चांदी ने 220 प्रतिशत का जबरदस्त रिटर्न देकर सबको चौंका दिया है।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
