AMN. इन दिनों सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आज सोने की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। घरेलू वायदा बाजार एमसीएक्स पर सोने का भाव करीब 1,55,966 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया.
दिन के दौरान यह कीमत 1,56,357 रुपये तक पहुंच गई थी. आपको बता दें कि पिछले सत्र में सोने में करीब चार हजार रुपये की जोरदार तेजी दर्ज की गई थी. अंतरराष्ट्रीय बाजार COMEX पर भी सोना 5,000 डॉलर प्रति औंस के करीब बना हुआ है। हालांकि, कल की तेज बढ़त के बाद आज वैश्विक बाजार में थोड़ी नरमी देखने को मिली है।
चांदी की कीमतों में आज भी तेजी देखने को मिली है। आज एमसीएक्स पर चांदी का भाव करीब 2,44,324 रुपये प्रति किलोग्राम है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 2,45,000 रुपये से ऊपर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी 78 डॉलर प्रति औंस के ऊपर कारोबार करती नजर आई।
पीसी: गुडरिटर्न
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


