एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष एवं शोध विश्लेषक (जिंस और मुद्रा) जतीन त्रिवेदी ने बताया, “पिछले सप्ताह एमसीएक्स पर सोने की चमक में जबरदस्त निखार आया और कीमतें 2.8 फीसदी की छलांग लगाकर लगभग 1.25 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर जा पहुंचीं। इस शानदार तेजी का मुख्य कारण उन व्यापारियों द्वारा की गई ‘शॉर्ट कवरिंग’ रही, जिन्होंने बाजार गिरने की उम्मीद में पहले अपनी पोजीशन बेच दी थी।”
उन्होंने आगे कहा कि कमोडिटी बाजार में चौतरफा सुधार के बीच कच्चे तेल के दामों में भी करीब दो प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया। इसके अलावा, बाजार में खरीदारों की सक्रियता बढ़ने से सोने की रफ्तार को और पंख लग गए।
त्रिवेदी के अनुसार, इसके बावजूद कुछ ऐसे कारक रहे जिन्होंने घरेलू मुद्रा पर दबाव बनाए रखा। इनमें डॉलर इंडेक्स का 103.80 के इर्द-गिर्द मजबूत बने रहना, ‘थैंक्सगिविंग’ के लंबे अवकाश के चलते विदेशी निवेशकों की गतिविधियों का सीमित रहना और बिकवाली के बाद बाजार में हुई री-बाइंग (दोबारा लिवाली) शामिल हैं।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


