AMN. शादी के सीजन में आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। आम लोगों के लिए यह राहत भरी खबर है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, घरेलू वायदा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर 5 जून 2026 की एक्सपायरी वाले सोने का वायदा भाव करीब 1600 रुपये की गिरावट के साथ कारोबार करता देखा गया। एमसीएक्स पर 5 मई 2026 की एक्सपायरी वाली चांदी की कीमत में 5 हजार रुपये से ज्यादा की गिरावट आई।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एमसीएक्स पर सोना वायदा 1,53,158 रुपये (प्रति 10 ग्राम) पर खुला, इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,54,609 रुपये पर बंद हुआ। वहीं एमसीएक्स पर 5 मई 2026 एक्सपायरी वाली चांदी ने दिन के कारोबार की शुरुआत 2,53,453 रुपये पर की। आज दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,750 रुपये है। 100 ग्राम चांदी की कीमत 27,500 रुपये है.
पीसी: मनीकंट्रोल
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
