AMN. ईरान और अमेरिका के बीच कई दिनों से चल रही जंग खत्म हो गई है. अब इस संबंध में अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम हो गया है. इसका असर सोने-चांदी की कीमतों पर भी दिख रहा है.
आज सुबह 11.24 बजे MCX पर 10 ग्राम सोने की कीमत 1,54,485 रुपये है. सोने में आज तूफानी तेजी देखी गई. अगर यही सिलसिला जारी रहा और दोबारा जंग शुरू नहीं हुई तो 10 ग्राम सोने की कीमत 1,65,000-1,70,000 रुपये तक पहुंच सकती है. इस वजह से लोगों के पास अभी सोना खरीदने का अच्छा मौका है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोना 153240 रुपये, 22 कैरेट सोना 140470 रुपये और 18 कैरेट सोना 114930 रुपये प्रति दस ग्राम है. पटना में 10 ग्राम सोने की कीमत 153180 रुपये है. वहीं रायपुर में 1 किलो चांदी की कीमत 243360 रुपये है. वहीं इंदौर में सोने की कीमत 1,53,430 रुपये है. भोपाल में चांदी की कीमत 243970 रुपये है.
PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
