AMN. अक्षय तृतीया से पहले सोना-चांदी खरीदने जा रहे लोगों को आज बड़ा झटका लगा है। आज दोनों कीमती धातुओं के दाम बढ़ गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब चांदी की कीमत 10,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ गई है. वहीं, सोना भी 800 रुपये से ज्यादा महंगा हो गया है. अक्षय तृतीया पर देश में सोने और चांदी की खरीदारी ज्यादा होती है. इसी वजह से आज इन धातुओं की कीमतों में तेजी देखी जा रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज चांदी 10,000 रुपये की तेजी के साथ 2,75,000 रुपये पर कारोबार करती नजर आई। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत में 810 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी देखी गई है।
99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 1,55,578 रुपये पर कारोबार करता देखा गया. 22 कैरेट सोना 750 रुपये की तेजी के साथ 1,42,800 रुपये पर और 18 कैरेट सोना 610 रुपये की तेजी के साथ 1,16,840 रुपये पर कारोबार करता नजर आया. जयपुर में 22 कैरेट सोने की कीमत 155930 रुपये है.
पीसी:नवभारतटाइम्स.इंडियाटाइम्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
