AMN.पीएम नरेंद्र मोदी की लोगों से सोना न खरीदने की अपील के बाद आज चांदी की कीमतें फिर आसमान छू गई हैं। चांदी की कीमत में आज भारी उछाल आया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, आज एक किलोग्राम चांदी की कीमत 11,620 रुपये बढ़ गई है। इससे एक किलोग्राम चांदी की कीमत 2,67,820 रुपये हो गई है. इससे पहले सोमवार को इसकी कीमत 2.56 लाख रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई थी. वहीं आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में बड़ा उछाल आया है।
इस सोने की कीमत में 1,592 रुपये प्रति दस ग्राम की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही 24 कैरेट सोने की कीमत 1,51,954 रुपये हो गई है. सोमवार को इस सोने की कीमत 1,50,362 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. आपको बता दें कि इस साल अब तक सोना 18,755 रुपये और चांदी 37,400 रुपये महंगी हो चुकी है. दोनों महंगी धातुएं आम आदमी की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं।
पीसी:नवभारतटाइम्स.इंडियाटाइम्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
