AMN. पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम (पीपीएफ) के खाताधारकों के लिए बड़ी खबर है। खबर यह है कि जिन खाताधारकों ने इस वित्तीय वर्ष में अभी तक अपने पीपीएफ खाते में पैसा जमा नहीं किया है, उन्हें खाता सक्रिय रखने के लिए 31 मार्च तक कुछ रुपये जमा करने होंगे। ऐसा नहीं होने पर खाता बंद कर दिया जायेगा. अगर आप इसे दोबारा एक्टिवेट कराते हैं तो आपको जुर्माना देना होगा.
पब्लिक प्रोविडेंट फंड में 31 मार्च तक न्यूनतम 500 रुपये का निवेश करना होगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर 31 मार्च 2026 तक पीपीएफ स्कीम में मिनिमम बैलेंस नहीं रखा गया तो खाताधारक को 50 रुपये का जुर्माना देना होगा। आपको बता दें कि फिलहाल पीपीएफ स्कीम में 7.1 फीसदी की ब्याज दर दी जा रही है।
इस योजना में न्यूनतम 500 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये का निवेश किया जा सकता है। आप बिना किसी देरी के आज ही अपने खाते में कम से कम 500 रुपये जमा कर दें.
पीसी: एटमनी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
