AMN. प्रधानमंत्री आवास योजना केंद्र सरकार द्वारा संचालित की जा रही है। इस योजना के जरिए शहरी गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार अपने घर का सपना पूरा कर सकते हैं। आज हम आपको केंद्र सरकार की इस योजना का लाभ किसे मिलता है इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।
योजना का लाभ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, निम्न आय वर्ग और मध्यम आय वर्ग के लोग उठा सकते हैं। इस योजना का लाभ उठाने के लिए ईडब्ल्यूएस वर्ग के लोगों की वार्षिक आय 3 लाख रुपये, निम्न आय वर्ग के लोगों की वार्षिक आय 6 लाख रुपये और मध्यम वर्ग वर्ग के लोगों की वार्षिक आय 9 लाख रुपये निर्धारित की गई है।
योजना के तहत सरकार लाभार्थियों को घर बनाने के लिए 2.5 लाख रुपये तक की सहायता प्रदान करती है। 1.5 लाख रुपये केंद्र सरकार और 1 लाख रुपये राज्य सरकार देती है. योजना का लाभ लेने के लिए आप आज ही आवेदन करें।
पीसी:जागरण
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
