AMN. सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ देश में बड़ी संख्या में लोग उठा रहे हैं। अब बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों के लिए एक बड़ी खबर आई है।
बड़ी खबर यह है कि लाभार्थियों को 30 मई 2026 तक एक काम करना होगा, अन्यथा उनकी पेंशन बंद कर दी जाएगी। बिहार की समाज कल्याण विभाग मंत्री श्वेता गुप्ता ने इस संबंध में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों से अपील जारी की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार सरकार ने राज्य के सभी पेंशनभोगियों से 30 मई 2026 तक अनिवार्य रूप से अपना जीवन प्रमाणन करा लेने की अपील की है.
यदि नियत तिथि तक जीवन प्रमाणन नहीं किया जाता है, तो पेंशन राशि अस्थायी रूप से रोकी जा सकती है। सामाजिक सुरक्षा निदेशालय की समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री श्वेता गुप्ता ने बताया कि अब तक राज्य के करीब 91 लाख 25 हजार पेंशनधारियों ने अपना जीवन प्रमाणन करा लिया है. शेष लाभुकों की सुविधा के लिए पंचायत स्तर पर विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है. लाभुकों को यह कार्य तय समय सीमा के अंदर कराना होगा.
पीसी:दिव्यहिमाचल
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
