AMN. अमेरिका और ईरान के बीच समझौते को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर बड़ा दावा किया है. लंबे समय बाद चीन दौरे पर गए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अब दावा किया है कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने होर्मुज को खुला रखने में मदद की पेशकश की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि शी जिनपिंग अमेरिका और ईरान के बीच समझौता चाहते हैं. उनके मुताबिक, चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग ने कहा कि अगर मैं किसी तरह मदद कर सकूं तो मैं मदद करना चाहूंगा. चीन बड़ी मात्रा में ईरानी तेल खरीदता है, इसलिए होर्मुज़ को खुला रखने में उसकी भी रुचि है।
वहीं, ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बार फिर अपनी पुरानी बात दोहराई है. उन्होंने कहा कि तेहरान या तो अमेरिका के साथ समझौता कर ले, नहीं तो वह पूरी तरह से नष्ट हो जायेगा. उन्होंने दावा किया कि अमेरिका के पास ईरान की सैन्य गतिविधियों और हथियारों के बारे में पूरी जानकारी है. ईरान ने अपनी कुछ मिसाइलों और हथियारों को भूमिगत ठिकानों से हटा लिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर ईरान से संवर्धित यूरेनियम सामग्री वापस लेने की बात कही है.
अमेरिका पर होर्मुज इलाके में युद्ध का नाटक करने का आरोप
उधर, ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकर गालिबफ ने अमेरिका को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने अमेरिका पर होर्मुज इलाके में युद्ध कराने का आरोप लगाया है. गालिबफ ने कहा कि कर्ज में डूबा अमेरिका पश्चिम एशिया में सैन्य ताकत दिखाने पर पैसा खर्च कर रहा है. दोनों देशों के बीच का विवाद दुनिया भर के देशों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गया है।
PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)डोनाल्ड ट्रम्प का दावा(टी)चीन(टी)होर्मुज जलडमरूमध्य
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
