Sawan Purnima 2026: सावन पूर्णिमा पर करें इन खास चीजों का दान, जानें किस दिन पड़ेगी ये तिथि

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
Sawan Purnima 2026: सावन पूर्णिमा पर करें इन खास चीजों का दान, जानें किस दिन पड़ेगी ये तिथि

AMN. सावन का महीना चल रहा है और यह महीना भगवान शिव की पूजा के लिए बहुत खास है। इस महीने में भगवान शिव की पूजा करने से कई पाप नष्ट हो जाते हैं। हिंदू धर्म में सावन माह का विशेष महत्व है। इस माह में कई पवित्र दिन और तिथियां आती हैं जिनमें स्नान, ध्यान और दान करने से जीवन के पाप दूर हो जाते हैं। इसी प्रकार इसी माह में पड़ने वाली सावन पूर्णिमा की तिथि का भी विशेष धार्मिक महत्व है।

सावन पूर्णिमा 2026 कब है

इस वर्ष सावन पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त 2026 को सुबह 9.08 बजे शुरू होगी और तिथि 28 अगस्त 2026 को सुबह 09.48 बजे समाप्त होगी। इस तरह सावन पूर्णिमा तिथि 28 अगस्त 2026 को मान्य होगी।

सावन पूर्णिमा पर दान और स्नान का शुभ समय

पूर्णिमा तिथि पर स्नान का शुभ समय सुबह 04:28 बजे से सुबह 05:12 बजे तक रहेगा. नजदीकी पवित्र नदी में या घर पर नहाने के पानी में गंगा जल मिलाकर स्नान करना शुभ रहेगा।

सावन पूर्णिमा पर किन वस्तुओं का दान करें?

सावन की पूर्णिमा के दिन जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र और धन का दान करें। इस दान से व्यक्ति को अत्यधिक पुण्य फल की प्राप्ति होती है। शास्त्रों के अनुसार पूर्णिमा के दिन गुड़ का दान करना भी बहुत शुभ फलदायी माना जाता है।

पीसी-जनसत्ता


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version