AMN. बिहार की राजधानी पटना में आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से आ रहे एयर इंडिया के एक विमान से एक पक्षी टकरा गया. हालांकि, कोई बड़ा हादसा होने से टल गया। विमान की पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग हो गई है.
इसके बाद विमान में सवार सभी 164 यात्रियों ने राहत की सांस ली. खबरों के मुताबिक, आज सुबह दिल्ली से पटना आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 1741 जैसे ही पटना एयरफील्ड के पास पहुंची और लैंडिंग के दौरान एक पक्षी से टकरा गया। इसके बाद पायलट ने समझदारी दिखाई और सुबह ठीक 8:00 बजे विमान को पटना रनवे पर सुरक्षित उतार लिया.
इसके बाद एयरपोर्ट प्रशासन और तकनीकी टीम ने तुरंत विमान को घेर लिया. अब इस घटना की जांच इंजीनियरों की टीम कर रही है. एयर इंडिया का यह विमान अभी तक पटना से दिल्ली के लिए रवाना नहीं हुआ है.
PC:indiatv
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
