AMN. बेटियों के कल्याण के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। ऐसी ही एक योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही है, जिसका नाम भाग्य लक्ष्मी योजना है।
यह योजना परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करने और बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने पर केंद्रित है। योजना के तहत सरकार बेटी के जन्म पर परिवार को तत्काल वित्तीय सहायता प्रदान करती है। साथ ही सरकार द्वारा बेटी की पढ़ाई और शादी के खर्च का बोझ भी कम किया जाता है।
यह योजना गरीबी रेखा से नीचे यानी बीपीएल परिवारों के लिए संचालित की जा रही है। योजना के तहत बेटी के जन्म पर 50 हजार रुपये का बांड दिया जाता है। बेटी के 21 साल की होने तक यह राशि लगभग 2 लाख रुपये हो जाती है। मां को 5100 रुपये दिए जाते हैं। पढ़ाई के लिए यह राशि अलग-अलग किस्तों में दी जाती है।
पीसी:पॉलिसीबाज़ार
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
