AMN. आज हम आपको बच्चे के भविष्य से जुड़ी एक बेहतरीन निवेश योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इसमें आप न्यूनतम 250 रुपये का वार्षिक योगदान जमा कर सकते हैं। यदि कोई माता-पिता अपने बच्चे के लिए बहुत छोटी राशि निवेश करना चाहते हैं, तो यह योजना उनके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी।
यह योजना विशेष रूप से नाबालिग बच्चों के लिए शुरू की गई है। इसमें माता-पिता या कानूनी अभिभावक बच्चे के नाम पर खाता खोलकर उसमें निवेश कर सकते हैं। इसमें छोटी रकम से शुरुआत करके लंबे समय तक बच्चे के लिए बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है. आज हम आपको एनपीएस (नेशनल पेंशन सिस्टम) वात्सल्य के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इस निवेश का मुख्य उद्देश्य कम उम्र से ही बच्चे के लिए दीर्घकालिक बचत शुरू करना है। इस योजना में 18 साल से कम उम्र के बच्चे खाता खुलवा सकते हैं. इसमें खाते का संचालन माता-पिता या कानूनी अभिभावक द्वारा किया जाता है.
पीसी: indiatv
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
