जयपुर. नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने बच्चों, छात्राओं और महिलाओं के बजट को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर निशाना साधा है. इस संबंध में उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से पूछना चाहता हूं कि बजट जारी है, खर्च शून्य है! आख़िर बीजेपी सरकार की प्राथमिकता क्या है? बच्चों, बच्चियों, छात्राओं और महिलाओं के लिए खजाने से हजारों करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया, लेकिन अखबार की इस रिपोर्ट ने सरकार के दावों की पोल खोल दी है.
बेनीवाल ने कहा कि बच्चों के लिए संचालित 37 योजनाओं में से 21 योजनाओं में दो साल में एक रुपया भी खर्च नहीं किया गया. वहीं, कॉलेज छात्राओं और महिलाओं के लिए संचालित 9 योजनाओं में करोड़ों रुपये का बजट जारी होने के बावजूद खर्च शून्य रहा.
एक तरफ सरकार बजट के बड़े-बड़े आंकड़े दिखाकर वाहवाही बटोर रही है, वहीं दूसरी तरफ योजनाओं का पैसा भी जमीन पर खर्च नहीं हो रहा है. मुख्यमंत्री को स्पष्ट करना चाहिए कि इन योजनाओं में राशि क्यों खर्च नहीं की गयी और इसके लिए कौन जिम्मेदार है?
पीसी: आईचौक
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
