AMN. केंद्र सरकार की ओर से कई पेंशन योजनाएं चलाई जा रही हैं. इनमें अटल पेंशन योजना भी है. इस योजना के जरिए लाभार्थी को जीवन भर हर महीने 5,000 रुपये की पेंशन मिल सकती है। योजना का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले कम से कम 20 साल तक निवेश करना होगा।
इसके बाद 60 साल के बाद आपको 5000 रुपये प्रति माह पेंशन मिलेगी. आज हम आपको अटल पेंशन योजना का लाभ कौन उठा सकता है इसकी जानकारी देने जा रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा संचालित इस योजना का लाभ 18 से 40 वर्ष तक के भारतीय नागरिक उठा सकते हैं।
जिनके पास बैंक खाता है, जिनका आधार बैंक खाते से लिंक है, उन्हें इसका लाभ मिलेगा. टैक्स भरने वालों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा. अगर आप पात्र हैं तो आपको इस योजना के लिए आवेदन करना होगा।
पीसी:दिव्यहिमाचल
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
