AMN. केंद्र व राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के हित में कई योजनाएं चलायी जा रही हैं. अब पश्चिम बंगाल की बीजेपी सरकार ने महिलाओं के लिए नई अन्नपूर्णा योजना शुरू की है.
इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को राज्य सरकार द्वारा हर महीने 3,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। यह योजना कल से राज्य में लागू हो गयी है. योजना की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से आधार से जुड़े बैंक खाते में जमा की जाएगी।
पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना से 25 से 60 वर्ष की महिलाओं को लाभ मिलेगा। सरकारी नौकरी करने वाली महिलाएं, सरकारी पेंशन पाने वाली महिलाएं और इनकम टैक्स भरने वाली महिलाएं इस योजना का लाभ नहीं ले पाएंगी। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने निश्चित वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए शुरू की गई है।
पीसी:रॉयटर्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
