स्पोर्ट्स डेस्क. स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा से कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक की उम्मीदें जग गई हैं। उन्होंने पाकिस्तान के ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम को पीछे छोड़ते हुए पुरुष जेवलिन थ्रो के फाइनल में जगह बना ली है. भारत की ओर से रोहित यादव और यश वीर सिंह ने भी जोरदार प्रदर्शन किया और फाइनल का टिकट हासिल किया.
इस बीच पाकिस्तान के अरशद नदीम भी अगले दौर में जगह बनाने में सफल रहे. ग्लास्गो में खेले गए क्वालिफिकेशन राउंड में नीरज चोपड़ा 79.61 मीटर भाला फेंकने में सफल रहे. हालाँकि, वह 84.00 मीटर के स्वचालित योग्यता अंक तक नहीं पहुँच सके।
12 खिलाड़ियों ने फाइनल में जगह बनाई। भारत की ओर से रोहित यादव ने 78.37 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ नौवां स्थान हासिल किया. यश वीर सिंह ने 78.36 मीटर के प्रयास के साथ 10वें स्थान पर रहकर फाइनल में जगह बनाई। पहले स्थान पर रहे श्रीलंका के रुमेश थरंगा पथिराजे, जिन्होंने 82.84 मीटर थ्रो किया. अरशद नदीम 78.63 मीटर के साथ सातवें स्थान पर रहे।
PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
