AMN. केंद्र व राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के हित में कई योजनाएं चलायी जा रही हैं. ऐसी ही एक योजना उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भी चला रही है.
यूपी सरकार द्वारा निराश्रित महिला (विधवा) पेंशन योजना संचालित की जा रही है। इससे उनके पति की मृत्यु के बाद उनकी आजीविका में सहायता मिलेगी। यूपी महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित इस योजना के तहत महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपये दिए जा रहे हैं।
यानी महिलाओं को हर साल 12 हजार रुपये दिए जा रहे हैं. योजना का लाभ केवल उत्तर प्रदेश की स्थायी विधवा महिला को ही मिलेगा। महिला की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। परिवार की वार्षिक आय 2 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। इस योजना के तहत सरकार का लक्ष्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है।
पीसी:न्यूज़बाइट्सएप
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
