AMN. केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के हित में कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन्हीं में से एक है पीएम मुद्रा लोन योजना. पीएम मुद्रा योजना के जरिए महिलाएं अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकती हैं।
केंद्र सरकार इस योजना के तहत महिलाओं को 10 लाख रुपये तक का लोन देती है. इन लोगों को चार श्रेणियों में बांटा गया है. योजना के तहत शिशु ऋण 50000, किशोर 50000 से 5 लाख, तरूण 5 लाख से 10 लाख तक दिया जाता है। एक कैटेगरी तरुण प्लस भी है. योजना में लोन की ब्याज दर बैंक के अनुसार अलग-अलग होती है। यह दर आरबीआई के नियमों के मुताबिक तय की जाती है.
इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाएं www.mudra.org.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। योजना के माध्यम से महिलाओं को शीघ्र धनराशि प्राप्त हो सकती है। इस राशि से वह अपने कौशल को भी निखार सकती हैं। जिससे व्यापार में तेजी से वृद्धि होगी।
पीसी: मनीकंट्रोल
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
