AMN. केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई लखपति दीदी योजना महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रही है। यह सरकारी योजना उन ग्रामीण महिलाओं के लिए है जो SHG से जुड़ी हैं और सालाना कम से कम 1 लाख रुपये कमाना चाहती हैं। इस योजना के तहत महिलाओं को सरकार की ओर से 5 लाख रुपये तक का लोन, ब्याज में छूट और कौशल प्रशिक्षण दिया जाता है।
योजना के तहत महिलाएं कृषि, हस्तशिल्प, बैंकिंग, पर्यटन में नया काम सीख सकती हैं। वह अधिक कमा सकती है और एक जीवनशैली बना सकती है। इस सरकारी योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को स्वयं सहायता समूह का सदस्य होना जरूरी है।
केंद्र सरकार की इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना है। सरकार की इस योजना का लाभ देश में बड़ी संख्या में महिलाएं उठा रही हैं।
PC:herzindagi
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
