रुपये की ऐतिहासिक गिरावट: सोने-चांदी में खरीदारों के लिए सुनहरी उम्मीद

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
इतिहास में पहली बार इतना नीचे गिरा रुपया और सोने और चांदी खरीदारों के लिए राहत

सोने-चांदी के खरीदारों के चेहरे खिले! कीमती धातुओं में आई गिरावट, खरीदारी का सुनहरा मौका

सोने और चांदी के शौकीनों के लिए अच्छी खबर आई है। मंगलवार को दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे खरीदारों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई है।

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट शुद्ध सोने के भाव में 1,207 रुपए प्रति 10 ग्राम की कमी आई है। अब यह 1,27,593 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि पहले यह 1,28,800 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत भी लुढ़ककर 1,16,875 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कल 1,17,981 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। 18 कैरेट सोने के दाम में भी नरमी आई है और यह 95,695 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि पहले यह 96,600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था।

चांदी की कीमतों में भी थोड़ी गिरावट देखने को मिली है। चांदी 530 रुपए सस्ती होकर 1,74,650 रुपए प्रति किलो पर आ गई है, जो पहले 1,75,180 रुपए प्रति किलो थी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का रुख बना हुआ है। 05 फरवरी 2026 को डिलीवर होने वाले सोने का कॉन्ट्रैक्ट 0.37 प्रतिशत की कमी के साथ 1,30,175 रुपए पर और 05 मार्च 2026 को डिलीवर होने वाले चांदी के कॉन्ट्रैक्ट में 1.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,79,845 रुपए पर कारोबार कर रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखी गई है। हालांकि, यह अभी भी अपने पिछले उच्चतम स्तरों के करीब बनी हुई हैं। कॉमेक्स पर सोना 0.85 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,237.05 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.80 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 58.07 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version