बाजार में सुस्ती का आलम, सेंसेक्स-निफ्टी फिसले; एफआईआई की बिकवाली जारी
मुंबई: घरेलू शेयर बाजारों में आज शुरुआती कारोबार के दौरान नरमी देखी गई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 223.84 अंक या 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85,418.06 अंक पर कारोबार कर रहा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 59 अंक या 0.23 प्रतिशत की फिसलकर 26,116.75 अंक पर पहुंच गया है।
वैश्विक स्तर पर, कच्चे तेल के मोर्चे पर थोड़ी राहत है। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड के भाव में मामूली 0.03 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और यह 63.15 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
शेयर बाजार के आंकड़ों से मिली जानकारी के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) का भारतीय बाजार में बिकवाली का सिलसिला जारी रहा। सोमवार को एफआईआई ने शुद्ध रूप से 1,171.31 करोड़ रुपये के शेयर बेचकर बाजार से पूंजी निकाली।
यह रिपोर्ट पीटीआई के इनपुट के साथ प्रस्तुत की गई है।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
