AMN. केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के हित में कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनमें से एक लखपति दीदी योजना भी है. इस सरकारी योजना के तहत महिलाओं को कई लाभ मिलते हैं।
इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा महिलाओं को कृषि, पशुपालन, डेयरी, हस्तशिल्प, खाद्य प्रसंस्करण और सेवा क्षेत्र जैसे कई क्षेत्रों में प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। योजना से महिलाओं को बाजार से जुड़ने का मौका मिल रहा है। केंद्र सरकार की इस योजना के जरिए महिलाओं को 5 लाख रुपये का लोन मुहैया कराया जा सकता है.
योजना की खास बात यह है कि इस लोन पर कोई ब्याज दर नहीं चुकानी पड़ती है. योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जुड़ना जरूरी है। अगर आप पात्र हैं तो इस योजना का लाभ लेने के लिए जरूर आवेदन करें।
PC:indiatv
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
अस्वीकरण: यह सामग्री अमर उजाला से स्रोत और संपादित की गई है
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
