AMN. हर महीने की पहली तारीख को कुछ न कुछ बदलाव होते रहते हैं। अब 1 अगस्त से तत्काल टिकट बुकिंग को लेकर बड़ा बदलाव होने जा रहा है. भारतीय रेलवे द्वारा तत्काल टिकटों की काउंटर बुकिंग के लिए एक नई टोकन प्रणाली लागू की जाएगी। इसका उद्देश्य काउंटर पर भीड़ कम करना और यात्रियों की बुकिंग प्रक्रिया को आसान बनाना है।
नई व्यवस्था के तहत तत्काल टिकट बुक करने वाले यात्रियों को पहले टोकन दिया जाएगा। इसके बाद उसी टोकन के हिसाब से टिकट बुक हो जाएगा। इससे काउंटर पर धक्का-मुक्की और लंबी कतारों की परेशानी कम हो जाएगी।
वहीं, यात्रियों को टिकट के लिए बार-बार रिजर्वेशन काउंटर का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. टोकन मिलने के बाद यात्री आराम से अपनी बारी का इंतजार कर सकेंगे. अभी तक टोकन लेने के लिए अलग काउंटर पर लाइन में खड़ा होना पड़ता था। अब रेलवे के नए कदम से यात्रियों की परेशानी काफी हद तक कम हो जाएगी.
PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
