AMN. सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट कर दिए हैं. हालांकि, कंपनियों ने आज भी दोनों ईंधन की कीमतों में कटौती न करके लोगों को कोई राहत नहीं दी है। लोगों को ये दोनों ईंधन पुरानी कीमतों पर ही खरीदना होगा.
जयपुर में आज भी पेट्रोल की कीमत 112.66 रुपये और डीजल की कीमत 97.78 रुपये प्रति लीटर है. नई दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये होगी. जबकि यहां डीजल की कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर है. मुंबई में पेट्रोल 111.18, डीजल 97.83, कोलकाता में पेट्रोल 113.47, डीजल 99.82 और चेन्नई में पेट्रोल 107.77 और डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर है.
देश के प्रमुख शहरों में आज कीमतें तय कर दी गई हैं.
गुरुग्राम: पेट्रोल 102.77 रुपये, डीजल 95.44 रुपये
नोएडा: पेट्रोल ₹102.12, डीज़ल ₹95.56
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹110.93, डीज़ल ₹98.80
लखनऊ: पेट्रोल ₹102.05, डीज़ल ₹95.55
पटना: पेट्रोल 113.35 रुपये, डीजल 99.36 रुपये
तिरुवनंतपुरम: पेट्रोल ₹115.49, डीज़ल ₹104.40
भुवनेश्वर: पेट्रोल ₹109.92, डीज़ल ₹100.92
चंडीगढ़: पेट्रोल 98.10 रुपये, डीजल 86.09 रुपये
हैदराबाद: पेट्रोल ₹115.69, डीज़ल ₹103.82
हर चीज के दाम बढ़ गए हैं
आपको बता दें कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के कारण लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है. इससे हर चीज के दाम बढ़ गये हैं. आम आदमी को लंबे समय से कीमतों को लेकर राहत नहीं मिली है. दोनों ईंधन के दाम हर सुबह अपडेट होते हैं. अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच दोनों ईंधन की कीमतों में कई बार बढ़ोतरी हो चुकी है. अब एक बार फिर दोनों ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है.
पीसी:रॉयटर्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
