AMN. टोल प्लाजा पर वॉशरूम की साफ-सफाई को लेकर NHAI यानी नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने बड़ा कदम उठाया है. एनएचएआई ने यात्रियों की सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए क्लीन टॉयलेट पिक्चर चैलेंज की अवधि बढ़ा दी है। इसका मतलब है कि यात्रियों को ऑफर का लाभ मिलता रहेगा।
अगर आपको किसी टोल प्लाजा पर गंदा वॉशरूम मिलता है और यात्री इसकी शिकायत करते हैं, तो उन्हें 1,000 रुपये का फास्टैग क्रेडिट मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, NHAI ने क्लीन टॉयलेट पिक्चर चैलेंज की अवधि अब 30 जून 2027 तक बढ़ा दी है. अगर आपको NHAI के किसी भी टोल प्लाजा के वॉशरूम में गंदगी मिलती है, तो आप हाईवे यात्रा ऐप पर जियो-टैग की गई फोटो अपलोड कर सकते हैं.
इसके साथ ही आपको अपना नाम, स्थान, वाहन पंजीकरण संख्या और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। अगर शिकायत सही पाई गई तो आपको 1,000 रुपये का फास्टैग क्रेडिट दिया जाएगा। आपको बता दें कि इस साल अब तक एनएचएआई के इस अभियान से 429 यात्रियों को फायदा हुआ है.
PC:ddindia
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
