AMN. घर में अचानक गैस की कमी हो जाने पर लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्हें सिलेंडर के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ रहा है. अब उपभोक्ताओं को सिलेंडर के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। किराना सामान की तरह उपभोक्ता एलपीजी सिलेंडर भी कुछ ही मिनटों में ऑर्डर कर सकेंगे। इसके लिए देश में एक नई सुविधा शुरू की गई है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश में पहली बार क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म स्विगी इंस्टामार्ट और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने मिलकर एक नई सेवा शुरू की है, जिसके तहत चुनिंदा एलपीजी सिलेंडर करीब दस मिनट में उपभोक्ता के दरवाजे पर पहुंचा दिए जाएंगे। हालांकि, फिलहाल यह सेवा सिर्फ बेंगलुरु में ही शुरू हुई है। नई सेवा के तहत ग्राहक अब एचपी नव्या 10 किलो कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर और एचपीसीएल 5 किलो मेटल एलपीजी सिलेंडर ऑर्डर कर सकते हैं।
केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस नई सेवा के बारे में जानकारी दी है. उन्होंने इस सेवा की शुरुआत का स्वागत करते हुए कहा कि एचपीसीएल की यह पहल डिजिटल इंडिया, ईज ऑफ लिविंग और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
ऐसे बुक कर सकते हैं सिलेंडर
स्विगी इंस्टामार्ट के जरिए गैस सिलेंडर बुक करना बहुत आसान है। इसके लिए सबसे पहले आपको ऐप खोलकर एचपीसीएल एलपीजी सिलेंडर सर्च करना होगा। अब अपनी जरूरत के हिसाब से सिलेंडर चुनें और ऑर्डर कन्फर्म करें। ऑर्डर पूरा होने के बाद एचपीसीएल के पंजीकृत वितरक और प्रशिक्षित डिलीवरी स्टाफ द्वारा आपको सिलेंडर डिलीवर किया जाएगा।
पीसी:एनडीटीवी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
