AMN. अब यात्रियों को हवाई यात्रा के दौरान अपनी पसंदीदा सीट पाने के लिए अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने अब हवाई यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े फैसले लिए हैं। इन फैसलों में सबसे अहम फैसला सभी विमानों में 60 फीसदी सीटें मुफ्त देना है.
इसके तहत अब एयरलाइंस को 60 फीसदी सीटें इस तरह छोड़नी होंगी कि किसी भी तरह का कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लगेगा. आपको बता दें कि एयरलाइंस ने विंडो सीट, आइल सीट, इमरजेंसी सीट या एस्ट्रा लेग स्पेस सीट के नाम पर अतिरिक्त शुल्क तय किया था। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय के बड़े फैसले के बाद अब यात्रियों को इन सीटों के लिए किसी भी तरह का चार्ज नहीं देना होगा.
एक ही पीएनआर पर यात्रा करने वाले यात्रियों को समायोजित करने की व्यवस्था करना एयरलाइंस की जिम्मेदारी होगी। उन्हें बगल की सीटें आवंटित की जाएंगी. मंत्रालय की ओर से और भी कई फैसले लिए गए हैं.
PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
