AMN. सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट कर दिए हैं. हालांकि, आज भी कंपनियों ने दोनों ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। देश के बड़े शहरों में दोनों ईंधन की कीमतों में काफी समय से कोई बदलाव नहीं हुआ है। ये तो वक्त ही बताएगा कि कीमतें कब कम होंगी.
राजधानी जयपुर में आज एक लीटर पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपये और डीजल की कीमत 90.21 रुपये प्रति लीटर है. राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल 94.72, डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 104.21, डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर है.
देश के अन्य बड़े शहरों में भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आपको बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना कीमतें अपडेट की जाती हैं. हालांकि, लंबे समय से दोनों ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं होने से लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है.
पीसी:प्रभातखबर
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
