AMN. कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने भी शुक्रवार के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट कर दिए हैं. राहत की बात यह है कि आज भी कीमतें नहीं बढ़ाई गई हैं. आज भी कीमतें स्थिर हैं. जयपुर में आज भी पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपये प्रति लीटर है. वहीं डीजल 90.21 रुपये प्रति लीटर पर ही मिलेगा.
राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आज पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर की कीमत पर मिलेगा। वहीं मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये, डीजल 92.15 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये, डीजल 90.76 रुपये और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
आपको बता दें कि पिछले काफी समय से सरकारी तेल कंपनियों की ओर से कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। लोग लंबे समय से कीमतें कम होने का इंतजार कर रहे हैं. इन कीमतों के कारण लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है.
पीसी:एनडीटीवी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
