अमेरिका ने ईरान के पुल पर किया हमला, आठ लोगों की मौत, ट्रंप ने दी ये चेतावनी

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
अमेरिका ने ईरान के पुल पर किया हमला, आठ लोगों की मौत, ट्रंप ने दी ये चेतावनी

AMN. अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच तनातनी कम होने की बजाय बढ़ती ही जा रही है. दोनों पक्ष एक दूसरे पर हमलावर हैं. ये युद्ध कब ख़त्म होगा इसका जवाब अभी तक किसी के पास नहीं है.

ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिका और इजराइल ने अचानक हमले तेज कर दिए हैं. दर्जनों जगहों पर एक साथ हवाई हमले हुए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान में एक पुल पर अमेरिकी हमला भी हुआ है, जिसमें आठ लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि करीब 100 लोग घायल हैं.

ईरान की सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी है. अल्बोर्ज़ प्रांत के अधिकारियों के हवाले से मीडिया ने बताया कि ईरान के एक प्रमुख पुल पर अमेरिकी हमले में कम से कम आठ लोग मारे गए और लगभग 100 अन्य घायल हो गए। ये लोग नेचर डे मनाने के लिए पास ही जमा हुए थे.

निर्माणाधीन बी1 पुल को लक्ष्य बनाया गया

बताया जा रहा है कि यह हमला अमेरिका के निर्माणाधीन बी1 पुल को निशाना बनाकर किया गया था, जिसे डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान का सबसे बड़ा पुल बताया था. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया के जरिए ईरान को चेतावनी दी कि अभी और हमले होने वाले हैं. ईरानी अधिकारियों ने हमले की निंदा करते हुए इसे नागरिक बुनियादी ढांचे पर हमला बताया है। आपको बता दें कि इस युद्ध में अब तक दोनों पक्षों के बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो चुकी है.

PC:indiatv
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें

(टैग्सटूट्रांसलेट)अमेरिकी ईरान संघर्ष(टी)ईरान ने तेहरान पर हवाई हमला किया(टी)अमेरिकी सैन्य प्रमुख का इस्तीफा(टी)डोनाल्ड ट्रम्प ईरान की चेतावनी(टी)ईरान पुल पर अमेरिकी हमले में हताहत(टी)जनरल रैंडी जॉर्ज के इस्तीफे के कारण(टी)ईरान नागरिक बुनियादी ढांचे पर हमले


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version