AMN. अमेरिका-ईरान विवाद के बीच वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर चला गया है. हालांकि, इससे देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर कोई असर नहीं पड़ा है।
आज देश की प्रमुख तेल विपणन कंपनियों की ओर से दोनों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली होगी. जयपुर में आज पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपये और डीजल की कीमत 90.21 रुपये प्रति लीटर है. नई दिल्ली में आज पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर मिलेगा.
वहीं मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये, डीजल 92.15 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये, डीजल 90.76 रुपये और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. देश के अन्य बड़े शहरों में आज दोनों ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। लोग लंबे समय से कीमतें कम होने का इंतजार कर रहे हैं.
पीसी:प्रभातखबर
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
