AMN. आज भी सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं को राहत दी है। आज भी कंपनियों ने दोनों ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की है. अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे विवाद के कारण पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका है.
सरकारी तेल कंपनियों ने आज जयपुर में पेट्रोल की कीमत 112.66 रुपये और डीजल की कीमत 97.78 रुपये प्रति लीटर तय की है. देश के चार महानगरों में भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये और डीजल की कीमत 95.20 रुपये पर बनी हुई है. मुंबई में पेट्रोल 111.18 रुपये और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर है.
कोलकाता में पेट्रोल 113.47 रुपये, डीजल 99.82 रुपये और चेन्नई में पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर है. आपको बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों की ओर से हर सुबह दोनों ईंधन की कीमतें अपडेट की जाती हैं। इस महीने दोनों ईंधन के दाम चार बार बढ़ चुके हैं.
PC:tv9hindi
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
