AMN. सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार के लिए दोनों ईंधन के दाम भी जारी कर दिए हैं. आपको अपनी गाड़ी का टैंक फुल कराने से पहले दोनों ईंधन की कीमतों की नई लिस्ट देख लेनी चाहिए। आज भी उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की राहत नहीं मिली है.
चूंकि दोनों ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, इसलिए लोगों को इन्हें पुरानी कीमतों पर ही खरीदना होगा। जयपुर में आज भी एक लीटर पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपये ही है. वहीं डीजल की कीमत आज 90.21 रुपये प्रति लीटर है. देश के चार प्रमुख महानगरों में भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये, डीजल 87.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये, डीजल 92.15 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये, डीजल 90.76 रुपये और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।
यह दोनों ईंधन की कीमत रुपये में है
लखनऊ: पेट्रोल 94.69 रुपये, डीजल 87.80 रुपये
पुणे: पेट्रोल 104.04, डीजल 90.57
चंडीगढ़: पेट्रोल 94.30, डीजल 82.45
अहमदाबाद: पेट्रोल 94.49, डीजल 90.17
बेंगलुरु: पेट्रोल102.92, डीजल 89.02
हैदराबाद: पेट्रोल 107.46, डीजल 95.70
इंदौर: पेट्रोल 106.48, डीजल 91.88
पटना: पेट्रोल 105.58, डीजल 93.80
सूरत: पेट्रोल 95.00, डीजल 89.00
नासिक: पेट्रोल 95.50, डीजल 89.50
लोग कीमतों में बड़े बदलाव का इंतजार कर रहे हैं
आपको बता दें कि देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आखिरी बार बदलाव मार्च 2024 को हुआ था। इस दौरान दोनों ईंधन की कीमतों में 2-2 रुपये प्रति लीटर का बदलाव हुआ था। इसके बाद लोगों को कीमतों में बड़े बदलाव का इंतजार है. उनका इंतजार कब खत्म होगा इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता.
पीसी:न्यूज़बाइट्सएप
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
