AMN. सरकारी तेल कंपनियों की ओर से मंगलवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट कर दिए गए हैं. कंपनियों ने आज भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. यानी आज भी उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिली है. राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज भी प्रति लीटर पेट्रोल के लिए 112.66 रुपये और डीजल के लिए 97.78 रुपये खर्च करने होंगे.
आज भी देश के बड़े शहरों में दोनों ईंधन की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। नई दिल्ली में पेट्रोल 102.12, डीजल 95.20, मुंबई में पेट्रोल 111.18, डीजल 97.83, कोलकाता में पेट्रोल 113.47, डीजल 99.82 और चेन्नई में पेट्रोल 107.77 और डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर है.
देश के प्रमुख शहरों में आज दोनों ईंधन के ये हैं दाम.
गुरुग्राम: पेट्रोल 102.77 रुपये, डीजल 95.44 रुपये
नोएडा: पेट्रोल 102.12 रुपये, डीजल 95.56 रुपये
बेंगलुरु: पेट्रोल 110.93 रुपये, डीजल 98.80 रुपये
लखनऊ: पेट्रोल 102.05 रुपये, डीजल 95.55 रुपये
पटना: पेट्रोल 113.35 रुपये, डीजल 99.36 रुपये
तिरुवनंतपुरम: पेट्रोल 115.49 रुपये, डीजल 104.40 रुपये
भुवनेश्वर: पेट्रोल 109.92 रुपये, डीजल 100.92 रुपये
चंडीगढ़: पेट्रोल 98.10 रुपये, डीजल 86.09 रुपये
हैदराबाद: पेट्रोल 115.69 रुपये, डीजल 103.82 रुपये
आम आदमी कीमतों में कमी का इंतजार कर रहा है
पेट्रोल और डीजल उपभोक्ता बढ़ी हुई कीमतें कम होने का इंतजार कर रहे हैं. उनका इंतजार कब खत्म होगा ये तो वक्त ही बताएगा. सरकारी तेल कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे दोनों ईंधन के दाम अपडेट करती हैं। पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों से लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है. कई चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं.
पीसी:एनडीटीवी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
