AMN. सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट कर दिए हैं. हालांकि, आज भी आम आदमी को कीमतों को लेकर कोई राहत नहीं मिली है.
आज भी दोनों ईंधन की कीमतें स्थिर हैं। आज भी लोगों को दोनों ईंधन पुरानी कीमतों पर ही खरीदना होगा। जयपुर में आज भी एक लीटर पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपये है. वहीं डीजल की कीमत 90.21 रुपये प्रति लीटर तय की गई है. नई दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये, डीजल 87.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये, डीजल 92.15 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये, डीजल 90.76 रुपये और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।
आज दोनों ईंधन के दाम रुपये में ये हैं.
लखनऊ: पेट्रोल 94.69 रुपये, डीजल 87.80 रुपये
पुणे: पेट्रोल ₹104.04, डीज़ल ₹90.57
चंडीगढ़: पेट्रोल 94.30 रुपये, डीजल 82.45 रुपये
अहमदाबाद: पेट्रोल ₹94.49, डीज़ल ₹90.17
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.92, डीज़ल ₹89.02
हैदराबाद: पेट्रोल ₹107.46, डीज़ल ₹95.70
इंदौर: पेट्रोल ₹106.48, डीज़ल ₹91.88
पटना: पेट्रोल 105.58 रुपये, डीजल 93.80 रुपये
सूरत: पेट्रोल ₹95.00, डीज़ल ₹89.00
नासिक: पेट्रोल ₹95.50, डीज़ल ₹89.50
काफी समय से लोगों को राहत नहीं मिली है
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह 6 बजे दोनों ईंधन के दाम अपडेट किए जाते हैं, लेकिन उपभोक्ताओं को लंबे समय से राहत नहीं मिली है। आज भी देश के कई शहरों में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 100 रुपये से ज्यादा है. इन कीमतों के कारण लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
पीसी:reagent.co.uk
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
