AMN. सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट कर दिए हैं. हालांकि, आज भी दोनों ईंधन की कीमतों में कोई कटौती नहीं हुई है। इससे उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिली है. लोगों को दोनों ईंधन महंगे दामों पर खरीदना पड़ेगा. जयपुर में आज भी पेट्रोल की कीमत 112.66 रुपये और डीजल की कीमत 97.78 रुपये प्रति लीटर है.
आपको बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है. इससे पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं की चिंताएं बढ़ गई हैं. इस तनाव के कारण पिछले महीने दोनों ईंधन की कीमतों में चार बार बढ़ोतरी हुई थी. इससे लोगों को महंगाई का झटका लगा। सरकारी तेल कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे दोनों ईंधन के दाम अपडेट करती हैं।
पीसी:प्रभातखबर
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
