AMN. इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग के बीच आज देश में पेट्रोल-डीजल के दाम फिर अपडेट हो गए हैं। हालांकि, आज भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. इससे आम लोगों को राहत नहीं मिली है. आम आदमी लंबे समय से दोनों ईंधन की कीमतों में कमी का इंतजार कर रहा है. जयपुर में आज भी पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपये प्रति लीटर है.
वहीं डीजल 90.21 रुपये प्रति लीटर पर ही मिलेगा. नई दिल्ली में आज पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर मिलेगा. वहीं मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये, डीजल 92.15 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये, डीजल 90.76 रुपये और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
देश के अन्य शहरों में आज दोनों ईंधन के ये दाम हैं
पटना: पेट्रोल 105.58 रुपये, डीजल 93.80 रुपये
सूरत: पेट्रोल ₹95.00, डीज़ल ₹89.00
नासिक: पेट्रोल ₹95.50, डीज़ल ₹89.50
अहमदाबाद: पेट्रोल ₹94.49, डीज़ल ₹90.17
लखनऊ: पेट्रोल 94.69 रुपये, डीजल 87.80 रुपये
पुणे: पेट्रोल ₹104.04, डीज़ल ₹90.57
चंडीगढ़: पेट्रोल 94.30 रुपये, डीजल 82.45 रुपये
इंदौर: पेट्रोल ₹106.48, डीज़ल ₹91.88
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.92, डीज़ल ₹89.02
हैदराबाद: पेट्रोल ₹107.46, डीज़ल ₹95.70
इसी आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें तय होती हैं
सरकारी तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं। कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव और डॉलर-रुपये की विनिमय दर पर तय होती हैं। ये कीमतें रोजमर्रा की जिंदगी पर असर डालती हैं. काफी समय से कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है.
पीसी: आउटलुकबिजनेस
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
