AMN./strong>. आज पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे. इसके लिए वोटों की गिनती जारी है. मतगणना के दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. इससे आम लोगों को राहत महसूस हुई होगी. राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज भी पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपये पर बनी हुई है. यहां डीजल की कीमत 90.21 रुपये प्रति लीटर है.
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट किए जाते हैं। हालांकि, काफी समय से कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। लोगों को डर है कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद दोनों ईंधन की कीमतें बढ़ सकती हैं. यह तो समय ही बताएगा कि इस तारीख के बाद दोनों ईंधन की कीमतें बढ़ेंगी या नहीं।
पीसी:एनडीटीवी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
