AMN. सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट कर दिए हैं. आज भी कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज भी एक लीटर पेट्रोल के लिए 104.72 रुपये चुकाने होंगे.
वहीं प्रति लीटर डीजल के लिए आपको 90.21 रुपये चुकाने होंगे. अजमेर में पेट्रोल की कीमत 05.20 है. यहां पेट्रोल में 84 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई. बीकानेर में पेट्रोल की कीमत 106.34 रुपये, जैसलमेर में 106.20 रुपये, उदयपुर में 105.80 रुपये और जोधपुर में आज एक लीटर पेट्रोल की कीमत 105.06 रुपये है. आज भी देश के बड़े शहरों में दोनों ईंधन की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है।
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह 6 बजे दोनों ईंधन के दाम अपडेट किए जाते हैं। कीमतों में कमी नहीं होने से लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है. इससे कई चीजों की कीमतें बढ़ गई हैं. लोग लंबे समय से कीमतें कम होने का इंतजार कर रहे हैं.
PC:tv9hindi
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
