AMN. सरकारी तेल कंपनियों की ओर से शुक्रवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट कर दिए गए हैं. हालांकि, आज भी दोनों ईंधन के दाम कम नहीं हुए हैं. लोगों को अभी भी यह ईंधन पुरानी कीमतों पर ही खरीदना होगा। आज भी राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपये है.
वहीं डीजल की कीमत आज 90.21 रुपये प्रति लीटर है. गुलाबी नगर में काफी समय से दोनों ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आपको बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत और डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति पर निर्भर करती हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत कई बार घटी है, लेकिन देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर कोई असर नहीं पड़ा है. अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग टैक्स के कारण अलग-अलग शहरों में कीमतें थोड़ी भिन्न होती हैं।
पीसी:एनडीटीवी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
