AMN. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को केंद्र सरकार का बजट पेश किया है. बजट में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर कोई ऐलान नहीं किया गया है. केंद्रीय बजट पेश होने के बाद सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट कर दिए हैं.
हालांकि, आज भी देश के बड़े शहरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आज भी राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपये है. वहीं डीजल की कीमत आज 90.21 रुपये प्रति लीटर है. नई दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये, डीजल 87.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये, डीजल 92.15 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये, डीजल 90.76 रुपये और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।
आज दोनों ईंधन के दाम रुपये में ये हैं.
अहमदाबाद: पेट्रोल ₹94.49, डीज़ल ₹90.17
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.92, डीज़ल ₹89.02
सूरत: पेट्रोल ₹95.00, डीज़ल ₹89.00
नासिक: पेट्रोल ₹95.50, डीज़ल ₹89.50
हैदराबाद: पेट्रोल ₹107.46, डीज़ल ₹95.70
लखनऊ: पेट्रोल 94.69 रुपये, डीजल 87.80 रुपये
पुणे: पेट्रोल ₹104.04, डीज़ल ₹90.57
चंडीगढ़: पेट्रोल 94.30 रुपये, डीजल 82.45 रुपये
इंदौर: पेट्रोल ₹106.48, डीज़ल ₹91.88
पटना: पेट्रोल 105.58 रुपये, डीजल 93.80 रुपये
यह बदलाव पिछली बार हुआ था
आपको बता दें कि बजट में लोगों को पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर बड़े ऐलान की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ है. हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद लंबे समय से देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम नहीं हुई हैं. देश के प्रमुख शहरों में कीमतों में आखिरी बार बदलाव मार्च 2024 में हुआ था। इस दौरान पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2-2 रुपये प्रति लीटर का बदलाव हुआ था।
पीसी:प्रभातखबर
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

