AMN. बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है. यह फिल्म तीन दिनों में सिर्फ 17.5 करोड़ रुपये ही कमा सकी. अभिराज मीनावाला द्वारा निर्देशित और आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित मर्दानी 3, 30 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, यह फिल्म पहले दिन भारतीय बाजार में सिर्फ 4 करोड़ रुपये ही कमा सकी. दूसरे दिन फिल्म ने 6.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। तीसरे दिन भी महज 7.25 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ. इस तरह मर्दानी 3 भारतीय बाजार में तीन दिनों में सिर्फ 17.5 करोड़ रुपये ही कमा सकी।
ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी मर्दानी की तीसरी किस्त में बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री रानी मुखर्जी एक बार फिर मजबूत, निडर और बहादुर पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका में नजर आ रही हैं।
पीसी:एनडीटीवी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


