AMN. राजस्थान की राजधानी जयपुर में शनिवार को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. जयपुर में आज भी पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपये प्रति लीटर है. वहीं डीजल की कीमत भी 90.21 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है.
राजस्थान के अन्य शहरों में भी कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. अजमेर में पेट्रोल की कीमत में 0.05 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. इससे यहां इसकी कीमत 104.71 रुपये प्रति लीटर हो गई है. अलवर में पेट्रोल 105.70 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है, जो 0.30 रुपये की बढ़ोतरी दर्शाता है. आज अनूपगढ़ में पेट्रोल 106.21 रुपये प्रति लीटर और बालोतरा में 105.41 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
बांसवाड़ा में 0.07 रुपये प्रति लीटर की गिरावट आई है. यहां पेट्रोल 106.14 रुपये की कीमत पर बिक रहा है. वहीं बारां 0.61 रुपये गिरकर 104.39 रुपये पर आ गया है। आपको बता दें कि राजस्थान में पिछले काफी समय से दोनों ईंधन की कीमतों में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई है.
PC:tv9hindi
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
