AMN. सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर आम लोगों को किसी तरह की राहत नहीं दी है. कंपनियों ने आज भी अपनी कीमतें अपडेट की हैं. आज भी राजस्थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपये और डीजल की कीमत 90.21 रुपये प्रति लीटर है. नई दिल्ली में आज पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर मिलेगा. वहीं मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये, डीजल 92.15 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये, डीजल 90.76 रुपये और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. देश के अन्य बड़े शहरों में आज दोनों ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
देश के अन्य शहरों में आज दोनों ईंधन के ये दाम हैं
बेंगलुरु: पेट्रोल 102.92 रुपये, डीजल 89.02 रुपये
हैदराबाद: पेट्रोल 107.46 रुपये, डीजल 95.70 रुपये
जयपुर: पेट्रोल 104.72 रुपये, डीजल 90.21 रुपये
पटना: पेट्रोल 105.58 रुपये, डीजल 93.80 रुपये
सूरत: पेट्रोल 95.00 रुपये, डीजल 89.00 रुपये
नासिक: पेट्रोल 95.50 रुपये, डीजल 89.50 रुपये
लखनऊ: पेट्रोल 94.69 रुपये, डीजल 87.80 रुपये
पुणे: पेट्रोल 104.04 रुपये, डीजल 90.57 रुपये
चंडीगढ़: पेट्रोल 94.30 रुपये, डीजल 82.45 रुपये
इंदौर: पेट्रोल 106.48 रुपए, डीजल 91.88 रुपए
पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट होते हैं
सरकारी तेल कंपनियों द्वारा रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट की जाती हैं। हालांकि, लंबे समय से दोनों ईंधन की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। कब कम होंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें? इस संबंध में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपये की विनिमय दर में बदलाव के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट की जाती हैं।
PC:thehansindia
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
