AMN. राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज भी पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं को किसी तरह की राहत नहीं मिली है. सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी दोनों ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।
इस कारण आज भी लोगों को ये दोनों ईंधन पुरानी कीमतों पर ही खरीदना पड़ेगा। आज भी राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपये है. वहीं डीजल की कीमत आज 90.21 रुपये प्रति लीटर है. कई बार कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें लंबे समय से कम नहीं हुई हैं.
आपको बता दें कि देश के प्रमुख शहरों में आखिरी बार कीमत में बदलाव मार्च 2024 को हुआ था। इस दौरान दोनों ईंधन की कीमतों में 2-2 रुपये प्रति लीटर का बदलाव हुआ था। कीमतों में कमी नहीं होने से लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है.
पीसी:पत्रिका
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
