AMN. सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं को किसी तरह की राहत नहीं दी है. आज भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. लोगों को ये दोनों ईंधन पुरानी कीमतों पर ही खरीदना होगा. गुलाबी नगर जयपुर में शनिवार को भी पेट्रोल की कीमत 112.66 रुपये और डीजल की कीमत 97.78 रुपये प्रति लीटर है.
वहीं, नई दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत अभी भी 102.12 रुपये है. जबकि यहां डीजल की कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर है. महानगर मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये, डीजल 97.83 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 113.47 रुपये, डीजल 99.82 रुपये और चेन्नई में पेट्रोल 107.78 रुपये और डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर है.
प्रमुख शहरों में आज दोनों ईंधन के दाम तय हो गए हैं.
गुरुग्राम: पेट्रोल 102.97 रुपये, डीजल 95.64 रुपये
नोएडा: पेट्रोल 101.96 रुपये, डीजल 95.44 रुपये
बेंगलुरु: पेट्रोल 111.37 रुपये, डीजल 99.26 रुपये
भुवनेश्वर: पेट्रोल 109.92 रुपये, डीजल 100.92 रुपये
चंडीगढ़: पेट्रोल 98.10 रुपये, डीजल 86.09 रुपये
हैदराबाद: पेट्रोल 115.69 रुपये, डीजल 103.82 रुपये
लखनऊ: पेट्रोल 102.63 रुपये, डीजल 96.07 रुपये
पटना: पेट्रोल 113.35 रुपये, डीजल 99.36 रुपये
तिरुवनंतपुरम: पेट्रोल 115.49 रुपये, डीजल 104.40 रुपये
इसी आधार पर दोनों ईंधन की कीमतें तय होती हैं
आपको बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट की जाती हैं. ये अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव और डॉलर-रुपये की विनिमय दर पर तय होते हैं। कीमतों में बदलाव रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करता है, चाहे वह कार्यालय जाने वाला हो या फल और सब्जियां बेचने वाला व्यापारी हो। आम आदमी को ये राहत लंबे समय से नहीं मिली है.
पीसी: लाइवमिंट
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
