AMN. सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट कर दिए हैं. आज भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. जयपुर में आज भी एक लीटर पेट्रोल की कीमत 100 रुपये से ज्यादा है. आज जयपुर में पेट्रोल 104.72 रुपये और डीजल 90.21 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, देश के महानगरों की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है।
नई दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये, डीजल 87.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये, डीजल 92.15 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये, डीजल 90.76 रुपये और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
गौरतलब है कि सरकारी तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कई बार बड़ी गिरावट के बावजूद लंबे समय से कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ये तो वक्त ही बताएगा कि कीमतें कब कम होंगी.
पीसी:प्रभातखबर
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
